थांदला – चुनावी सभाओं को देखते हुए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम बालोदियाजी ने नौंगावां नर्सरी के पास अतिरिक्त हेलीपेड का निर्माण करवाया। एसडीएम ने बताया की थांदला कालेज ग्राउंड इस नगर का एक मात्र सुरक्षित खेल का मैदान है, जिसे हम कतई शासकीय कार्य के उपयोग में लेना नहीं चाहते, और फिर सुरक्षा की दृष्टि से भी नर्सरी के पास का स्थान बेहतर है। आने वाले समय में इस हेलीपेड को स्थाई बनाने के प्रयास किये जाएंगे। एसडीएम के इस फैसले से खेलप्रेमी युवाओं में उत्साह है, उन्होंने एसडीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया है। हेलीपेड के निरिक्षण में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम बालोदिया के अलावा तहसीलदार राही, MCC प्रभारी CEO जनपद वर्मा भी थे। Post navigation श्रम कल्याण मण्डल का स्थापना दिवस मनाया गया शरद यादव संसदीय क्षेत्र मे चुनावी सभाएं