झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आचार्य भगवन गच्छाधीपति दौलत सागर महाराज संघ एवं साध्वी मंडल का नगर मे भव्य प्रवेश हुआ, जिनके प्रवेश पर अगवानी हेतु मूर्ति पूजक श्वेताम्बर जैन समाज के समाज जन अगवानी हेतु लिमड़ी रोड पर पहुंचे जहां से गाजे बाजे के साथ संघ का नगर मे मंगल प्रवेश हुआ। समाजजनों द्वारा मार्ग पर जगह जगह अगवानी पर गवली कर स्वागत किया। नया पुरा स्थीत मंदिर पहुचकर दौलत सागर महाराज ने मांगलिक सुनाई। अवसर पर जैन श्री संघ अध्यक्ष कमलेश जैन, उमेश पिचा, विनय छिपानी, यतीश छिपानी, चंचल भ्ंाडारी, सहीत जैनश्री संघ,राजेन्द्र नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के सदस्य मौजूद थे। Post navigation गोद लिए ग्राम हरिनगर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा राजेंद्र नवयुवक परिषद की कार्यकारिणी गठित