रितेश गुप्ता@थांदला

नगर में कोरोना बुजुर्गों महिलाओं से होते हुए अब बच्चों में पहुंच चुका है। इस बार कोरोना ने अपना शिकार 9 वर्षीय एक बालक को बनाया है। उक्त बालक वार्ड नंबर 13 का निवासी है। डॉक्टर अनिल राठौड़ ने बताया कि बच्चे को सर्दी ,खांसी ,और बुखार की शिकायत थी एवं लक्षण कोरोना की ओर इशारा कर रहे थे। , जिसे देखते हुए उक्त बालक का कोरोना टेस्ट में
गया, जिसकी आज सुबह रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उक्त बालक वार्ड नंबर 13 के मुस्लिम गली न. 3 का निवासी है। जिसके पिता वार्ड न.2 जवाहर मार्ग में गिफ्ट स्टोर चलते है। जिसके साथ ही नगर में छठवां कंटेनमेंट झोन बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *