रितेश गुप्ता@ थांदला

थांदला नगर में देर रात कोरोना रिपोर्ट आई । नगर के वार्ड क्रमांक1 , पेट्रोल पंप कॉलोनी में पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव युवक कि 10 साल की पुत्री एवं उन्हीं की माता 63 वर्षीय जो की प्रसिद्ध ठेकेदार की पत्नी है कोरोना पॉजिटिव आए हैं। तो वहीं वार्ड क्रमांक 8, कुएं वाली गली की कोर्नर पर किओस्क बैंक के सामने 22 वर्षीय युवक एवं 38 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव आए हैं यह दोनों ही रिश्ते में काका भतीजा है। एक अन्य 38 वर्षीय पुरुष जो कि रघुनंदन मार्ग के निवासी हैं व खाद बीज विक्रेता है वे भी कोराना पॉजिटिव आए है । साथ ही सुभाष नगर , चुनाव भेराव के समीप एवम नवीन बोहरा मस्जिद के सामने सेवा निवृत्त पी डब्लू डी लेखा पाल के पुत्र जो कि 35 वर्षीय हैं की भी रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *