रितेश गुप्ता@थांदला – नगर में आज 8 कोरोना मरीजों एवम 3 मरीजों की रैपिड टेस्ट में एंटीजन पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है इनमें से पांच पुरुष एवं एक महिला गोस्वामी परिवार के है । पुरुष जो की क्रमशः 40, 25 ,15, 09 एवम 18 वर्ष के है जबकि एक युवती 20 वर्ष की कोराना पॉजिटिव पाई गई है। एक राठौर समाज का 26 वर्षीय युवक, बामनीया सरनेम के 35 वर्षीय युवक, एवं एक कटारा परिवार की 17 वर्षीय युवती की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई । इनके साथ ही रैपिड टेस्ट मैं नगर के संजय कॉलोनी के शुक्ला परिवार की 70 वर्षीय महिला, लक्ष्मी बाई मार्ग में 22 वर्षीय बोहरा समाज की युवती, व लक्ष्मीबाई मार्ग में ही 23 वर्षीय राठौर समाज का युवक एंटीजन पॉजिटिव पाया गया है। Post navigation जरुरत के वक्त इस्तेमाल कर लिया अब निकालने के संकेत ; भडके आयुष चिकित्सक एव स्टाफ विरोध पर उतरा झाबुआ जिले में एक साथ निकले 42 कोरोना संक्रमित