रितेश गुप्ता, थांदला कोविड महामारी इस दौर में थांदला नगर के युवा नवल मेहता ने चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में अपनी सेवाएं देने के साथ.साथ एमबीबीएस की डिग्री भी पूर्ण कर ली। डॉक्टर नवल ने कोविड की दूसरी ओर भयावह लहर में अपनी सेवाएं देकर कई मरीजों का उपचार किया। साथ ही थांदला नगर आसपास के क्षेत्रों से आने वाले कई गंभीर मरीजों को ऐसे समय में जब बेड मिल पाना, या फिर उपचार हेतु मार्गदर्शन प्राप्त करना हो ऐसे समय में उचित मार्गदर्शन एवं कई गंभीर मरीजों को बेड भी उपलब्ध करवाने में मदद करवाई। डॉक्टर नवल ने चिरायु हॉस्पिटल के ही चिरायु मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री पूर्ण की। उनकी इस उपलब्धि पर पिता पारस मेहता, माता हर्षा मेहता, भाई दिशांक मेहता सहित परिजनों, मित्रों, समाजजनों एवम नगर वासियों ने शुभकामनाएं दी। साथ ही कोरोना के इस काल में मरीजों का उपचार एवं सहायता करने हेतु साधुवाद भी दिया। Post navigation ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए आगे आया द वल्र्ड राइजिंग फाउंडेशन, रोटरी क्लब आजाद के स्वस्थ्य केंद्र को भेंट किए 2 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर आबकारी विभाग की छापामारी कार्रवाई घर में रखी 29 पेटी अवैध बियर जब्त