झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- कृषि उपज मंडी के उपचुनाव 19 जून को होंग, जिस हेतु प्रत्याशियों ने अपने आवेदन भी जमा कर चुके है। मंडी सचिव अनिल उजले ने बताया कि कुल 8 वार्डो मे उपचुनाव होना है जिसके लिए 21 प्रत्याशियों ने आवेदन किए है व इनके नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 जून है। उपचुनाव हेतु प्रशिक्षण एवं चुनावी तैयारीया जारी है। 8 वार्डो हेतु कुल 96 मतदान केेंद्रों को तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों मे मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर के खिलाफ संचालक मंडल द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसके खारिच हो जाने के बाद संचालक मंडल के आठ सदस्यों द्वारा अपने इस्तीफे दिये थे जिस कारण इन वार्डो में उपचुनाव किए जा रहे है। चुनावी हलचलों के बिच राजनीतिक माहौल गर्माने लगा हैै। Post navigation लावारिस हालात में अविकसित बालिका का भू्रण बहला-फुसला कर ले गया और करता रहा दुराचार