रितेश गुप्ता, थांदला इंदौर के होटल अमर विलास में आयोजित मेकअप एवं हेयर कंपटीशन जिसे सूरत की फेमस मेकअप आर्टिस्ट प्रिया एवं कशिश द्वारा आयोजित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में 25 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में थांदला नगर की मात्र 19 वर्ष की युवती रिया पारस तलेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड जीता। हरियाणा मॉडल कनक का मेकअप कर उक्त प्रतियोगिता जीत नगर का नाम मध्य प्रदेश स्तरीय आयोजित इस प्रतियोगिता में रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित नगर वासियों ने बधाइयां दीए एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी है। Post navigation कुएं से लाश मिलने से गांव में सनसनी फैली घुघरी पंचायत में स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत रंग लाई हुआ 100 फीसदी वैक्सीनेशन