वीरेन्द्र बसेर, घुघरी पेटलावद ब्लॉक में कोविड19 के टीकाकरण हेतु कलेक्टर , अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तथा जिला टीकाकरण अधिकारी के निर्देशण में आज ग्राम पंचायत घुघरी व मोर 100% टीकाकरण के प्रथम डोज पूर्ण कर लिया गया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ एम. एल.चोपड़ा द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई एवं बधाई दी गई ।अब तक करवड़ सेक्टर की 5 ग्राम पंचायत करवड़,गंगाखेड़ी,मठमठ, घुघरी,मोर 100% टीकाकरण हो चुका है ।इस कार्य हेतु सरपंच मनोहर मालिवाड़, उप सरपंच ललित बसेर,सचिव गोपाल दास बैरागी, सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर,सीएचओ आशीष राणा,ऐएनएम अनुग्रह तोमर,शिक्षक मनोहर बसेर,जगदीशचंद आचार्य, सतीश शर्मा, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा। Post navigation थांदला की मेकअप आर्टिस्ट रिया तलेरा ने इंदौर में जीता बेस्ट मेकअप कम्पिटिशन अब बरझर हाई सेकंडरी व हाईस्कूल रिंगोल का नाम स्वतन्त्रता सेनानी परथी बाबा के नाम होगा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने की घोषणा