सिराज बंगडवाला, खरडू बड़ी के तालाब फलिये में आज सुबह एक कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश की खबर मिलते ही गाँव में सनसनी फैल गई। लाश की पहचान मंगू पिता रासिंग वसुनिया के रूप में हुई है जो कि करीब 4 से 5 दिनों से घर से लापता था। आज सुबह में जब किसी ने तालाब के पास बना कुआं जिसमें लाश को तेरती नजर आई तब सरपंच ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मोके पर पहुची और शव को बहार निकालकर पुष्टि की गई तो पता चला कि जो लाश है वह मंगा पिता रासिंग वसुनिया की है, जोकि आज सुबह तालाब फलिये के ही दीपु सिंगाड के कुँए मे तेरती नजर आई देखा गया तब वहां ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस की टीम और ग्रामीणों की मदद से वहाँ पहुँच कर लाश को कुँए में से निकाला, ASI खलील खान,SI हीरालाल मालीवाल, डॉ. रामसिंह मुजाल्दा अपनी टीम के साथ पहुँच कर पंचनामा बनाया जिसके बाद मृत को पोस्टमार्टम के लिए झाबुआ अस्पताल ले जाया गया। Post navigation टोल टैक्स पर रसोइया का कार्य करने वाले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत थांदला की मेकअप आर्टिस्ट रिया तलेरा ने इंदौर में जीता बेस्ट मेकअप कम्पिटिशन