थांदला। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में थांदला बिटिया ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त किया । उक्त सम्मान थांदला की बिटिया का यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा किया गया था। ज्ञात हो कि थांदला की बिटिया रिया पिता वृंदावनलाल बिछोलिया एमए भूगोल में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर आई है। गत दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंची थी। दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्वारा रिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित थे। रिया द्वारा की गई कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरुप यह सफलता उन्हें प्राप्त हुई है। अपनी इस सफलता का श्रेय रिया ने अपने माता-पिता गुरुजनों को दिया है। रिया के सम्मान से थांदला ही नहीं पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है। नगर के गण मान्य नागरिको , राजनीतिक पदाधिकारीयो एवम समाजसेवियों ने रीया के इस सम्मान पर रिया एवम उनके परिजनों को बधाई दी है। Post navigation मठवाला कुआ गरबा महोत्सव की मीटिंग में नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन महाविद्यालय में ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया