सलमान शैख़@ झाबुआ Live झाबुआ जिले के थांदला के ग्राम तलावड़ा में फूड पाइजनिंग की घटना सामने आई है। यहां रहने वाले के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हुए है। जानकारी के मुताबिक थांदला तहसील के ग्राम तलावड़ा के गड़ी में रहने वाले कटारा परिवार में 7 सदस्यों की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिससे उन्हें उलटी दस्त की शिकायत हुई। बताया जा रहा है कि सभी को फूड पाइजिनिंग हुई है। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद लाया गया है। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। कटारा परिवार के 7 सदस्यों की तबियत बिगड़ी है जिनमे राकेश पिता कचरु कटारा, दिलीप कचरू कटारा, कचरू पिता भांजी कटारा, जीतू पिता भांजी कटारा, शांति कटारा, मनीष पिता राकेश कटारा 5 वर्ष, अंगूरी कटारा शामिल है।फिलहाल सभी की हालात सामान्य है. Post navigation कोरोना वारियर्स सैयद हुसैन अली इंदौर में होंगे सुपुर्द-ए-ख़ाक; झाबुआ से जाएंगे परिवार के 3 सदस्य सरपंच ने ग्रामीणों को वितरित किए मास्क-सैनेटाइजर, दी महामारी से बचाव की नसीहतें