थांदला – दीपावली से पूर्व के हाट पर ग्रामीणों ने बडी संख्या मे पहुंच कर बाजार को गुलजार किया। बीते कुछ दिनों से सूने पडे़ बाजार के कारण व्यापारी बडे़ चिन्तित नजर आ रहे थे, परन्तु आज बाजार मे उमड़ी भिड ओर व्यापार से व्यापारी उत्साहित नजर आए। नगर के प्रमुख बाजार, आजाद चोक, जवाहर मार्ग,गणेश मंदिर गली, पिपली चोराहा ,कुम्हावाडा चोराहा आदि जगहों पर खचाखच भीड़ नजर आई जिस कारण वाहन चालको को भी काफी मशकक्त करनी पड़ी। बाजार मे सोना, चांदी, कपड़ , गोवर्धन पूजा के मवेशियो को सजाने हेतु सामग्री, मिठाइयो की जमकर बिक्री हुई। Post navigation भाजपा-कांग्रेस ने किया जमकर प्रचार धूमधाम से मनाया बडे बाबजी का जन्मदिवस