जोबट, हमारे प्रतिनिधिः जोबट में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक यात्री बस डोही नदी में जा गिरी। हालांकि, बस में कोई यात्री नहीं था इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। यह बस पवन बस सर्विस की थी। हादसे के पीछे जो वजह सामने आई है वह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल, इस बस को कोई नियमित ड्राईवर नहीं चला रहा था। बल्कि उसकी जगह एक क्लीनर बस को चलाकर ले जा रहा था। डोही नदी के पुल पर संभवतः उसका संतुलन बिगड़ा और बस रैलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। इस हादसे में क्लीनर भी बाल-बाल बच गया और उसे भी किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। Post navigation भीमकुण्ड में नियुक्त मतदान दल के सदस्य निलंबित चुनाव की सबसे बड़ी ख़बरः सांसद का बेटा और विधायक का भाई पंचायत चुनाव में हारा