जितेन्द्र राठौड़ , @झकनावदा झकनावदा जैन समाज में हुई एक बड़ी क्षति। आपको बता दें कि झकनावदा निवासी भंवरलाल कोटडिया, जयंतीलाल कोटडिया के भ्राता श्री एवं ऋषभ के पिताजी व अंकित के अंकल शुभम कोटडीया के बड़े पापा झकनावदा जैन समाज में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले एवं दैनिक भास्कर अखबार के लंबे समय से पत्रकार रह चुके एवं साथ ही तेरापंथ सभा के वर्तमान अध्यक्ष श्री कांतिलाल जी कोटडिया का 12 अप्रैल, सोमवार को इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल में कोविड़ के ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर छा गई। इसके साथ ही संपूर्ण जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिए एवं साथ ही श्री कांतिलाल जी कोटडिया को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि श्री कांतिलाल जी कोटडिया हर सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। एवं वर्तमान में नवनिर्मित तेरापंथ सभा भवन निर्माण में श्री कोटडिया की अहम भूमिका रही है। श्री कोटडिया एवं उनके परिवार पर हमेशा से ही आचार्य श्री महाश्रमण जी का आशीर्वाद बना रहा है। इसके साथ ही कोविड-19 की शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन अनुसार उनका अंतिम संस्कार इंदौर ही परिवार की उपस्थिति में किया जाएगा। Post navigation नानपुर 15 तारीख तक बन्द को लेकर सकल व्यापारी एसोसिएशन थाना प्रभारी से मिल करवाया समस्याओं से अवगत शहरी लॉकडाउन का असर कस्बा क्षेत्र में भी बाजार में सन्नाटा पसरा