झाबुआ Live डेस्क के लिऐ ” राणापुर” से ” मयंक गोयल की EXCLUSIVE रिपोर्ट । राणापुर नगर की सब्जी मंडी के पीछे के इलाके में आज एक युवक की कुए में गिरने से मौत हो गई। दरअसल रवि पिता गुलाब भुरिया, उसकी पत्नी सुनीता दोनों कुए पर कपडे धोने गए। तभी पानी निकलते -निकलते एक तेज हवा का झोका आया बाल्टी के साथ कुए में खुद रवि भी गिर गया। यह देख पत्नी सुनीता बचाने के लिए लोगो को बुलाने गई। जब तक रवि मौत हो गई थी। मौके पर पुलिस पहुंची साथ बड़ी संख्या मे आमजन भी एकत्रित हुए। घटना स्थल सब्जी मंडी के,पिछे स्थित बाड़ी की है । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है । Post navigation आरक्षण ओर अधिकारों को लेकर ” जयस” का जंगी प्रदर्शन मुस्लिम नौजवान तंजीम ने विद्यार्थियों का किया सम्मान