https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260327-WA0029.mp4 जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट के दाल मिल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने गंभीर हादसे को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान किसन पिता गुलसिंह निवासी नेहतड़ा के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, राजेश डूडवे और सचिन सोलंकी के सहयोग से उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, उक्त वाहन चालक ने अन्य लोगों को भी टक्कर मारी, जिनमें कमल नामक व्यक्ति भी घायल हुआ है। हालांकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो वाहन (नंबर MP69C0520) के मालिक के घर से वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल किसन को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार में क्षेत्र में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है और अचानक सामने आए लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ जाता है। घटना का पूरा दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश जारी है। Post navigation भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद सक्रिय, प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे प्याऊ स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की बड़वानी में मौत