झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – तेजाजी दशमी धूमधाम से मनाई जाएगी। तेजाजी मंदिर से शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो मे मन्नत की छतरी के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा उपरान्त महाआरती का आयोजन होगा। जिसके बाद मन्नतधारियो के मनंत के तांतियां तोड़ी जाएगी। तेजाजी की विगत एक माह से घर घर पहंुच कर चल रही कथा की भी पूर्णाहूति होगी। वही ग्राम तलावली के गारी फलिये मे तेजाजी मंदिर पर पुजारी पवन गारी ने बताया की तेजादशमी की पूर्व रात्रि को जागरण रखा गया। जिस दोरान तेजाजी के नाटक की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जाएगी। अंचल मे ग्रामीणों द्वारा तेजाजी मंदिरो पर विभिन्न आयोजन होंगे। Post navigation अध्यापक संयुक्त मोर्चे का धरना प्रदर्शन 10 वे दिन भी जारी जिला स्तरीय मुस्लिम पंच सदर सम्मेलन सम्पन्न