रितेश गुप्ता थांदला तेजादशमी पर सत्यधाम शक्तिपीठ तेजाजी मंदिर ग्राम नाहरपुरा खेजड़ा में तेजादशमी महोत्सव मेला 7 सितंबर को प्रारंभ होगा। दो दिवसीय तेजा दशमी महोत्सव मेला में प्रथम दिवस को सत्य वीर तेजाजी महाराज का अभिषेक दोपहर 4 बजे होगा जबकि रात को 8 बजे से तेजाजी के नाटक का मंचन किया जाएगा। 8 सितंबर को तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि ग्राम नाहरपुरा खेजड़ा से प्रारंभ होगी। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा एवं उसके उपरांत महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। सत्य धाम शक्तिपीठ तेजाजी मंदिर ग्राम नाहरपुरा खेजड़ा मंदिर के गादीपति राजेश वसुनिया, सेवक रमसू भूरिया एवं समस्त संगठन थांदला द्वारा अंचल के सभी भक्तों से आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की। ) Post navigation दो बच्चे खेलते खेलते पानी से लबालब भरे कुएं में हुए हादसे का शिकार, एक की मौत पुलिस कर्मी परिवार के साथ नहीं बल्कि तैनाती स्तर पर त्यौहार मनाते है: एसडीओपी गवली