लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया थाने पर थाना प्रभारी रह चुके स्व. तेजमल पंवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही आगामी त्योहार के मद्देनजर रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में गणेश जी के पंडालों में विभिन्न सावधानियां रखने पर चर्चा की गई वही सरपंच पति नन्दु निनामा ने सुझाव रखा कि रविवार के दिन कल्याणपुरा की ओर से आने वाले यात्री वाहन जीप आदि को क्रिकेट ग्राउंड में ही खड़ा करवाए जाए उन्हें नगर में प्रवेश पर रोक लगाई जाए उन्होंने दुसरी मांग रखते हुवे कहा कि आज रात्री में होने वाली हरतालिका तीज की पूजा के दौरान रात्री में पुलिस बल बढ़ाया जाए सभी को पूरा करने का आश्वाशन टी आई कुंसारिया ने दिया है। इस अवसर पर सरपंच पति नंन्दू निनामा,पत्रकार लवेश स्वर्णकार,राजेश राठौड़,राहुल ग़ोस्वामी, पंच मोहन पाटीदार,प्रकाश वाखला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पंवन पाटीदार, किशोर देवड़ा,सांवरिया प्रितेश चोयल,देवेश पाटीदार तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Post navigation इतिहास में पहली बार ग्राम के सफाई कर्मचारियों के वेतन में 1 हजार रुपए की वृद्धि,अब सफाई व्यवस्था और होगी मजबूत जनपद सदस्य ऊर्मिला कुंवर राठौर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति में सर्वसहमति से अध्यक्ष निर्वाचित, क्षेत्र में हर्ष व्याप्त