अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान(बबलू) की रिपोर्ट जोबट से 6 किलो मीटर दूर स्थित बोरी सड़क मार्ग मे ऊडारी गांव के पटलीया फलियां में मंगलवार को 10 वर्षीय बालक को तेंदुए ने घायल कर दिया था। इस बालक के उपचार के दौरान 23 टांके आये थे। जिसे लेकर जिला वनक्षेत्र अधिकारी डीएस डुडवे व एसडीओ संदीप रावत ने घटनास्थल के कुछ दूरी पर तेंदुए को पकडऩे के लिए एक पिंजरा लगाकर बकरी रखी जिसके चलते तेंदुआ बकरी का शिकार करने आये और कैद हो जाये । जिसे लेकर जोबट वन क्षेत्र की पूरी टीम उंडारी में तैनात हैं एवं तेंदुए को कैद करने की योजनाएं बनाई जा रही है ताकि ग्रामीणों में इसका भय कम हो जाए। ) Post navigation केमिस्ट,ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कोरोना सेफ्टी शिल्ड की जिले में हो रही तारीफ EXCLUSIVE VIDEO: अवैध रूप से चल रहा था कत्लखाना; झाबुआ कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर किया पर्दाफाश ..