विशाल वाणी, आजाद नगर अभी-अभी आजादनगर-आम्बुआ के बीच कालूवाट गांव के समीप क्षीरसागर बस व तूफान में भिड़ंत हो गई, जिसमें तूफान सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एक निजी बस व 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजाद नगर में भर्ती करवाया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस आम्बुआ से आजाद नगर की ओर आ रही थी और तूफान जीप आजाद नगर से आम्बुआ की ओर जा रही थी तभी यह हादसा घटित हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे हैं, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। ) Post navigation जनपद शिक्षा केन्द्र में समीक्षा बैठक आयोजित कर दिए दिशा निर्देश एकलव्य मॉडल स्कूल में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया शिक्षा का महत्व