मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अडवाडा की भाबडी फलिया जहां पर एक मां ने स्वयं तथा तीन मासूम बच्चों को कीटनाशक दवा चाय में पिला देने के बाद तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई जिनका आज 14 फरवरी को अंतिम संस्कार किया गया एक ही अर्थी पर निकली अंतिम यात्रा को देख हर ओर मातम पसर गया उपस्थित हर इंसान की आंखों में आंसू निकल पड़े।

समीप ग्राम अडवाडा में एक मां ने अज्ञात कारणों से 13 फरवरी को अपने मासूम बच्चे क्रमशः सावित्री 7 वर्ष, कार्तिक 5 वर्ष, तथा दिव्या 3 वर्ष को उनकी मां नूरी बाई पति मुकेश भिलाला उम्र 30 वर्ष ने अज्ञात कारणों से चाय में कीटनाशक मिला कर पहले बच्चों को पिलाई तथा बाद में स्वयं भी पीली , कुछ समय बाद जब घर वालों को पता चला तो वे उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे जहां पर सावित्री की मौत हो गई, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने दो बच्चों सहित मां को दाहोद रेफर कर दिया, जहां पर कार्तिक एवं दिव्या ने भी दम तोड दिया तीनों का शव परीक्षण किया जा कर शव परिजनों को सौंप दिया, पुलिस की मौजूदगी में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया तीनों शव जब एक ही अर्थी पर निकाले गए तो उपस्थित सैकड़ों स्त्री पुरुष तथा बच्चों की आंखे नम हो गई माहौल तब और गमगीन हो गया जब तीनों मासूमों को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। बताते हैं कि जब कीटनाशक के कारण घबराहट हुई तो बच्चों ने उल्टी कर दी जमीन पर गिरी कीटनाशक को पांच मुर्गियों तथा एक कुत्ते ने चाट लिया जिस कारण उनकी मौत हो गई, जबकि नूरी बाई 30 वर्ष अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। स्मरण रहे कि बच्चों का पिता कुछ समय से गुजरात मजदूरी करने गया हुआ था जो कि घटना की सूचना मिलने पर आया वह भी अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है उसका पूरा परिवार समाप्त हो गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है जिसके बाद ही सही स्थिति का पता लगेगा अभी पुलिस थाना पर मर्ग कायम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *