झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठोड की रिपोर्ट- बाजार के बीचोबीच भवन मे लगी आग शहर के झंडा बाजार मे पप्पू पाठक के तीन मंजिला मकान मे शुक्रवार शाम 5.30 बजे अचानक आग लग गइ। जब तक फायर बिग्रेड आग मोके पर आग बुझाने के लिए पहुंचा तब तक पप्पू पाठक का मकान जलकर राख हो चुका था। तीन मंजिला इमारती की ऊपरी मंजिल जहां पप्पू पाठक रहता था आगजनी के समय घर पर कोई नहीं था ओर बाहर से ताला लगा था जिससे जब तक लोगो को आगजनी के बारे मे पता चला तब तक घर मे रखा सारा सामान जल चुका था। फिलहाल आगजनी का कारण एवं नुकसानी का पता नहीं चल सका। Post navigation स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर निकला पथ संचलन धू-धू कर जला रावण