अलीराजपुर, एजेंसीः राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया है कि जहाँ पर 15 या उससे अधिक अभ्यर्थी हैं, वहाँ तीन बेलेट यूनिट का उपयोग किया जायेगा। इस स्थिति में ऐसे स्थानों पर तीन बेलेट यूनिट के साथ कम से कम 10 ई.व्ही.एम. सेंटर पर मॉक पोल किया जाये। प्रत्येक मॉक पोल में न्यूनतम 500 वोट डाले जाएं। मॉक पोल के रिजल्ट से राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करवाने के निर्देश भी दिये गये हैं। Post navigation कलेक्टर का आदेश, छात्रावासों एवं आश्रमों में ठण्ड से बचाव के आवश्यक इंतजाम करें “अनुशासन व मेहनत से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है”