लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया नगर के धर्मप्रेमी समाजजन नाथमल भटेवरा, मनोहरलाल मोटसरा, अरुण गोयल, राधेश्याम मिस्त्री सपत्निक, एवं भागू बाई 9 जन आज तीन धाम 11 ज्योतिर्लिंग की तीर्थयात्रा हेतु 48 दिनों के लिये रवाना हुवे। सभी श्रद्धालुओं का नगर में जगह जगह नगरवासियों ने स्वागत किया एवं उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। सभी तीर्थ यात्री जनों ने नारेला रोड स्थित कुए पर पथवारी पूजी। तत्पश्चात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुवे माँ अंबिका माताजी मंदिर दर्शन कर खेड़ापति हनुमान मंदिर से यात्रा हेतु बस से रवाना हुए। Post navigation भंवरलाल बाफना अभा श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के मार्गदर्शक मनोनीत विद्युत मंडल आउटसोर्स कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर