खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में शनिवार से हो रही तेज बारिश के चलते सोमवार दोपहर में गांव की सापन नदी उफान पर आ गई जिससे पारा कालीदेवी खरडू मार्ग प्रभावित हुआ।नदी आने से कालीदेवी पारा आने जाने वाले लोग प्रभावित हुए।तेज हवा के साथ चली बारिश ने कपास, मक्का की फसलों को गिरा दी। खबर लिखे जाने तक नदी उफान पर थी। वहीं झाबुआ पारा मार्ग पर पिथनपुर में बाबुल का पेड़ गिर जाने से झाबुआ पारा मार्ग आधे घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से पेड़ को काट कर मार्ग चालू किया गया। Post navigation बाबा रामदेवरा के लिए करीब 200 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना स्कीम का झांसा देकर लोगों से की ठगी, कहा था टीवी, चक्की और वाशिंग मशीन मिलेगी, पैसे लेकर गए तो अब तक नहीं लौटे