आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

कलेक्टर राघवेंद्रसिंह के निर्देशन में आजाद नगर विकास खंड में राजस्व विभाग पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास, नगर पालिका एवं सभी विभागों के कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा लगाने को लेकर वाहन पर तिरंगा लगाकर जागरूकता रैली निकाली। 

घर-घर तिरंगा जागरूकता वाहन रैली तहसीलदार जितेंद्र तोमर व थाना प्रभारी देवड़ा के नेतृत्व में निकाली गई। वाहन रैली की शुरूआत काल्यावाव से की गई। नगर के बस स्टैंड, आज़ाद कुटिया, राम मंदिर चौराहा, कुआ चौक व नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वाहनों पर तिरंगा लगाकर रैली निकली गई। वाहन रैली में तहसीलदार जितेंद्र तोमर, थाना प्रभारी विजय देवड़ा, महिला बाल विकास अधिकारी मुकेश भूरिया, बीईओ विनोद कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी, रेंजर संदीप रावत, कृषि विभाग से मानसिंग चंगोड़, सीएमओ इकबाल मनिहार, अभिषेक डावर, घनश्याम बैरागी, संकर परमार, डॉ. खरत, महिला बाल विकास की मैरी चौहान, रमिला मंडलोई एवं  सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *