अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक भुंडा पिता शम्भू सिंगाड उम्र 22 साल निवासी देवगढ़ शनिवार शाम 4 बजे के आसपास अपने घर के पास तालाब पर हाथ पैर धोने गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास ढूंढने की कोशिश की किन्तु भुंडा का कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह जब विकास पिता बाबू सिंगाड अपने मवेशियों को पानी पिलाने हेतु तालाब पर गया तो उसे वहाँ पानी में डूबे किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। इसपर उसने अपने पिता और अन्य को जानकारी दी। इस दौरान काफी ग्रामीण मौके पर इक्कट्ठा हो गए और शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया तालाब में हाथ पैर धोने के दौरान संभवतः पैर फिसलने से भुंडा के डूबने की आशंका जताई जा रही है। खवासा चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक हरेसिंह मुवेल ने बताया कि खवासा चौकी पर 0/29 मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन: शासकीय स्कूल और छात्रावास की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन दिनदहाड़े लूट की वारदात ; आभूषण व्यापारी का बैग लेकर बदमाश हुए रफूचक्कर