अर्पित चोपड़ा, खवासा शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खवासा नगर इकाई आज सड़को पर उतर आई। शासकीय कन्या व बालक स्कूल में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने मुख्य चौराहा पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि कन्या स्कूल में छात्राओं के लिए वॉशरूम की सफाई नियमित नहीं होती है जिससे वहाँ गंदगी फैली रहती है। वही बालिकाओ के लिए कोई गर्ल्स कॉमन रूम नहीं है। विद्यालय परिसर में लगातार जहरीले जानवर निकलते रहते है जिससे विद्यार्थियों में भय बना रहता है। एबीवीपी ने कहा कि प्राचार्य द्वारा छात्राओं को ज्ञापन देने से रोका जाता है। वही बालक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए साफ पेयजल और वॉशरूम जैसी बुनियादी सुविधा नहीं है। विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कन्या और बालक छात्रावास में आदिवासी विद्यार्थीयों के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बिस्तर कंबल योजना के तहत 6000 हज़ार रुपये प्रत्येक विद्यार्थियों को डाले गए लेकिन यहाँ के दोनों छात्रावास अधीक्षक द्वारा विद्यार्थी के ऊपर दबाव बनाकर वो पैसे बच्चों से लिए जा रहे है। इन सभी समस्याओं को लेकर एबीवीपी द्वारा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद झाबुआ अलीराजपुर विभाग संयोजक प्रकाश परमार, जिला संयोजक अजय भूरिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन नगर मंत्री रानू मालवीय द्वारा किया गया। एबीवीपी ने 7 दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। Post navigation करणी सेना परिवार की ‘जनक्रांति न्याय यात्रा’: 28 नवंबर को खवासा-बामनिया में पदाधिकारी करेंगे जनसंपर्क तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबने से मौत