राज सरतालिया@पारा समीपस्थ ग्राम पंचायत आम्बा के सालरपडा फलिये के तालाब में आज दोपहर करीब ढाई बजे उमरिया वजंत्री निवासी आकाश पिता हटे सिंह गुंडिया उम्र 18 वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई । चौकी प्रभारी पारा केशर सिंह पाण्डव के अनुसार आकाश अपने काका भारू पिता मंगू के साथ सालारपाड़ा में कूटे की तलाश में गया था और कूटा नहीं मिलने पर वहां पास के तालाब में नहाने लगा और नाहते नाहते आकाश तालाब की गहराई में चला गया। उसके काका भारू ने उसे बाहर निकाला जब तक उसकी मृत्यु हो गई थी । घटना की सूचना पुलिस चौकी पारा को दी पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर विवेचना में लिया और पारा चिकित्सालय में पीएम करवाया पुलिस मर्ग क्रमांक 07/20,धारा 174 प्रकरण दर्ज किया। ) Post navigation खाद्यान्न पर्ची के बिना ही खाद्यान्न दिलाए जाने को लेकर भाजपाइयों ने की कलेक्टर से मांग झाबुआ जिले के ग्रामीण अंचलों में खुलेगी यह दुकाने; कलेक्टर ने जारी किए आदेश; यह समय निर्धारित…