रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर एवं अंचल के 3000 से अधिक रहवासियों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग कलेक्टर झाबुआ से भाजपाइयों द्वारा की गई। कोरोना वायरस के कारण बीते 38 दिनों से चल रहा है लोक डाउन में थांदला नगर एवं अंचल के कई लोग ऐसे है जिनके पास में खाद्यान्न पर्ची नहीं है और वे कोरोना काल में अपनी एवं अपने परिवार की भोजन की आवश्यकता की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं ऐसे लोगों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध हो इस मांग को लेकर सांसद गुमान सिंह डामोर के साथ, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम शर्मा, उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, दिलीप कटारा, मनु डामोर, राजेश वसुनिया आदि कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, एवं नगरीय क्षेत्र के 500परिवारों एवं अंचल के 2500 परिवारों हेतु सोसाइटी के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की गई । Post navigation लॉक डाउन में प्रदेश सरकारों की खत्म होती संवेदनाएं ; श्रमिकों की बढ़ रही परेशानी तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत