वीरेंद्र बसेर, घुघरी

घुघरी के तालाब में बुधवार शाम 4 बजे के लगभग डूबा युवक रमेश पिता वेलजी भूरिया उम्र 45 वर्ष का शव गुरुवार को 12:30 मिला। लगभग 20 घंटे बाद उसका शव मिला। झाबुआ से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। पूरे समय तक नायब तहसीलदार विजेंद्र कटारे उपस्थित रहे। उन्होंने मौके पर पंचनामा बनाकर जल्द से जल्द सहयोग राशि परिवार को देने की बात कही। करवड़ चौकी प्रभारी जगदीश नायक ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए पेटलावद हॉस्पिटल भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *