आलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट। जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करजवानी का रहने वाला रेवजिया पिता जन्दा भीलाला उम्र 40 वर्ष नहाने के लिए तालाब पर गया था जहां पर वह नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पहले दरवाजा खुलाया फिर की मारपीट जिले के जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेटवासा के चिखल्दी फलिया का रहने वाला फरियादी मोतेसिंह पिता चमरा भील उम्र 21 साल को अज्ञात आरोपियों ने फरियादी के घर का दरवाजा खटखटाया फरियादी ने जब दरवाजा खोला तो बदमाशों ने फरियादी को सिर पर लकड़ी मार दी जिससे वह घायल हो गया। चैकिंग में 11 वाहनों के चालान बनाये जिले मेें पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 11 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्यवाही कर चार हजार रुपए का संमन शुल्क वसूला गया। Post navigation सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन डायल -100 के चालक से शराब के नशे मे अभद्रता , दो पुलिस वाले लाइन हाजिर