झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- रायपुरिया से सटे ग्राम अजबोराली के तालाब वाले नाले में अज्ञात बदमाश ने जहरीला पदार्थ डाल दिया नाले में मौजूद जलीय जंतुओं के साथ हजारों की संख्या में मछलियां मर गई। ग्रामीणों ने जब तालाब के नाले व किनारों पर देखा तो इसकी सूचना पटवारी को दी। मौके पर पाया गया कि हजारों की संख्या में तालाब के नाले व किनारों पर मछलियां मरी हुई पाई गई। गौरतलब है कि अजबबोराली तालाब का पेयजल के लिए पेटलावद में सप्लाई किया जाता है और तालाब में जहरीला पदार्थ डालने के के बाद नागरिक खौफजदा है। Post navigation महिला की सर्पदंश से हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भटकते रहे परिजन भक्त संत मलूकदास की प्रतिमा हजारों संतो भक्तों की उपस्थिति में हुई स्थापित