जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
नानपुर में मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम पर्व शांति व भाई चारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर या हुसैन ग्रुप के सदस्य साकिर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार हर समाज के वरिष्ठों द्वारा मंच से सम्मान किया जाना व अब्दुल अजीज शेख ने भी मंच से बनाया। मोहर्रम पर्व पर ताजियेदारी पर भारतीय संस्कृति दिखाई दी। इस दौरान मंचासीन आदिवासी समाज से नवलसिंह मंडलोई, वाणी समाज मनोहर लाल वाणी, शर्मा समाज से कैलाश शर्मा, माली समाज से तेजमल माली अन्य समाज के लोगो ने भी मुस्लिम समाज के सदस्यों की इस कड़ी मेहनत से बनाए गए ताजियों को नकद राशि भी दी गई। 21 ताजिये दारी में प्रथम इनाम डेस्टिनी ग्रुप को दिया व दूसरा या हुसैन ग्रुप सांत्वना इनाम भी अतिथियों द्वारा दिया गया। पूरे पर्व पर पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति से संपन्न करवाया गया जबकि गई जगह गणेश प्रतिमाएं के पांडाल भी बने होने से स्थनीय थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने दोनों समुदायों को मिलाकर रखा बहुत बड़ी बात थी। वही मंच से पूर्व सरपंच मंजुला पटेल, मोहन पाटीदार, शरद श्रीसागर, संचालन प्रदीप श्रीसागर ने किया व आभार जलालुउद्दीन शेख ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *