रितेश गुप्ता@थांदला राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात सेंटर मरकज के आयोजन में शामिल लोगों एवं जमात सेंटर की लापरवाही एवं सोशल डिस्टेंस सिंह के नियमों का विरोध करने वाले तब्लीगी समाज का विरोध करते हुए थांदला मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष कादर शेख ने समाज जनों को घर-घर जाकर सूचित किया एवं सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर सूचना दी की किसी भी तबलीगी जमात जिसे हम 24 नंबर कहते हैं उन अपने घर पर ठहराना या पनाह देना सख्त गुनाह है। थांदला मुस्लिम समाज उपाध्यक्ष कादर शेख ने समस्त मुस्लिम समाज जनों से अपील की है कि नावेल कोरोना से लड़ने के लिए आप सभी का सहयोग जरूरी है ।आप किसी को भी इसकी सूचना मिले तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दे। यह तबलीगी जमात वाले समाज देश दोनों के गद्दार है; जिसका उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला। अगर कहीं भी ऐसे व्यक्ति जिसे घर या मोहल्ले में पाया जाए गया तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा एवं उसे समाज से भी बेदखल किया जाए। आपका सहयोग जरूरी है। Post navigation गरीब का आशियाना जला, अनाज व घरेलू सामान जलकर स्वाहा अलीराजपुर जिले से पहली बार इंदोर भेजे गये आज 5 सैंपल ; इस खबर मे जानिए जिले की पूरी जानकारी