पुलिस थाने पेटलावद में पदस्थ एसआई रामेश्वर गामड़ अब हमारे बीच नहीं है। उनका हृदयाघात से निधन हो गया। सब इंस्पेक्टर के निधन से पुलिस विभाग में शोक छा गया। वे मूलतः रतलाम के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से ड्यूटी के लिए पेटलावद आ रहे थे। तभी अचानक रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें रतलाम हॉस्पिटल में ईलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। एसआई के निधन पर एसपी अगम जैन सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने भी शोक जताया है। Post navigation आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन के चलते 23 से 28 जनवरी तक आंगनबाड़ी बंद रहेगी नवम ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंटः पेटलावद में 18 से शुरू होगा क्रिकेट महाकुंभ, तैयारियां अंतिम दौर में….