झाबुआ। मध्यप्रदेश आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। जिसके चलते प्रथम चरण में दिनाँक 10/12/2022 को प्रत्येक जिले के जिला मुख्यालय से सेक्टर स्तर तक सरकार की सद्बुद्धि हेतु हवन किया गया। संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा गोयल ने बताया दूसरे चरण मैं दिनाँक 04/01/2023 को सभी जिलों मैं एक दिवसीय धरना कर मुख्यमंत्री के नाम लंबित माँगों का ज्ञापन पत्र सौपा गया जिसमें 14 दिवस में समस्या का समाधान करने की अपील की गयी और पत्राचार कर यह भी सूचित किया गया है कि समस्या का समाधान न होने पर केन्द्र वंद हड़ताल के लिए संगठन वाध्य होगा। आज 14 दिवस पूर्ण होने पर भी समस्या यथावत है जिसके चलते अब संगठन तीसरे चरण में दिनाँक 23/01/2023 से 28-01/2023 तक जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्र बंद कर आन्दोलन करने जा रहा है। जिसमें सभी जिलों की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका अपना काम बंद कर जिला मुख्यालय पर सुबह से शाम तक धरना देंगी। इसके बाद भी माँगो को पूर्ण नहीं किया गया तो यह आन्दोलन और वृहद रूप में प्रदेश स्तर पर भी किया जायेगा। Post navigation क्या बदलेंगे झाबुआ विधानसभा के सियासी समीकरण , कांग्रेस के साथ BJP में भी घमासान के आसार ड्यूटी पर लोट रहे एसआई की ह्रदय गति रुकने से हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक