थांदला – डोल ग्यारस पर नगर के विभिन्न मंदिरो से भगवन के झूले नगर भ्रमण को निकले। नगर के बडे़ रामजी मंदिर, अष्ट हनुमान मंदिर बावडी, रामदेव जी मंदिर, श्री बडे़ गणेश मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर ,श्री शांती आश्रम, पट्टाभीराम मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर ,रणछोड़ राय मंदिर समेत नगर के मंदिरों से भगवान के झूले नोगांवा नदी तट गाजे बाजे के साथ पहंुचे, जहां भगवान की पूजा अर्चना कर विधि विधान से नोका विहार करवाया गया एवं आरती की गई। नोका विहार के पश्चात सभी मंदिरो के झूले नगर भ्रमण को निकले। मेवाड़ा समाज के चारभुजा नाथ मंदिर के झूले के साथ साई बाबा की की झांकी निकाली गई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग मे सनातन धर्मावलंबियों द्वारा भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती उतारी गई व ऋतु फल चढ़ाकर भगवान का स्वागत किया। झूले दशहरा मैदान, मठ वाला कुआ चोराहा, जवाहर मार्ग होते हुए नगर के प्रमुख चोराहे आजाद चोक पर पहंुचे, जहां कुछ समय विश्राम के बाद झूले पिपली चोराहा, गांधी चोक होते हुए मंदिरों मे पहुंचे। जंहा रात्रि 12 बजे महाआरती एवं प्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation ईदगाह पर सजदे कर मुसलमानो ने की दुआएं डोल ग्यारस पर निकला भगवान का डोल