विजय मालवी, बड़ी खट्टाली आगामी 3 सितंबर को आयोजित होने वाले डोल ग्यारस पर्व को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता के साथ-साथ ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली भी पूरी तरह से जुट गई है। सरपंच चैनसिंह डावर के नेतृत्व में पंचायत टीम द्वारा पूरे ग्राम में सफाई अभियान और विद्युत व्यवस्था सुधार के कार्य किए जा रहे हैं। सरपंच डावर ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि गाँव पूरी तरह स्वच्छ हो, विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चले और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न रहे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद पंचायत की पूरी टीम दिन-रात काम कर रही है और 2 सितंबर तक पूरे गाँव को सुंदर और व्यवस्थित रूप देने का संकल्प लिया गया है। Post navigation 26.72 लाख की लागत से बन रहे भवन में घटिया निर्माण, सेप्टिक टैंक निर्माण से पहले ही धंसा डोल ग्यारस महोत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, उड़ेगी रंग-बिरंगी गुलाल