झाबुआ। जिला पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा पदाधिकारी का शपथ विधि समारोह तथा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन 24 जुलाई को समय सुबह 11 बजे स्थान एमडीएच स्कूल नारेला रोड बामनिया में रखा गया है। आज इस आयोजन में देश के प्रख्यात साहित्यकार डा वेदप्रतापवैदिक नईदिल्ली मुख्य आतिथ्य एवं प्रकाशआर्य महामंत्री सर्वदेशीय आर्य प्रतिनिधि सभा के विशेष आतिथ्य में पत्रकारों की उपस्थिति में सपन्न होगा। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र कांकरिया, यशवंत भंडारी, कुंदन अरोड़ा, संजय जैन एवं सलीम शेरानी की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा । होगा सम्मान अपनी लेखनी की अमिट छाप छोडऩे वाले जिले के कलमकारों का सम्मान किया जाएगा। पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विमल मूथा का समस्त पत्रकार से अपील की कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहे। Post navigation जिलेवासियों ने याद किया अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को मजदूरों ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 61 वां स्थापना दिवस