आलीराजपुर । मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता विभाग एवं एपेक्स बैंक, भोपाल के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग आलीराजपुर द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से नवीन सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे जिले में किया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश स्तर पर 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में महाप्रबंधक ए आई खान नोडल अधिकारी गुप्ता फील्ड प्रभारी राजेश राठोड़ के दिशा-निर्देश में जिला आलीराजपुर में कुल 26 समितियों को 15,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। भोपाल से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान की शुरुआत उत्साहपूर्वक की गई, जिसमें आज आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बरझर में भी नवीन सदस्यों का प्रबंधक व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा किसानों को समिति सदस्यता के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई । प्रबन्धक आजाद खान ने किसानों को बताया गया कि समिति सदस्य बनने पर उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा, खाद-बीज की सहज उपलब्धता, शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ तथा पशुपालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी । नवीन सदस्यता के पहले दिन बरझर संस्था में कुल 10 सदस्य बनाएं गये इस अवसर पर लालसिंह चौहान, अंकीत पंचाल, भारत सिंह व नवीन सदस्य मौजूद थे। Post navigation पुलिस ने जंगल में पकड़ी अवैध शराब की खेप: तस्कर पुलिस को देखकर घने जंगल में हुआ फरार आलीराजपुर जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, जिला प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने की घोषणा