अलीराजपुर लाइव के लिए बखतगढ़ से रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले के ग्राम बखतगढ़ में मथवाड़ की ओर जा रहा डंपर क्रमांक एमपी 10 एच 0977 तूफान वाहन को जगह देने के समय रिवर्स लेने में पीछे की साइड से सड़क के समीप गढ्ढे में पलटी खा गया। उक्त डंपर लोहारी जिला धार से डामर भरकर मथवाड़ क्षेत्र में चल रहे डामरीकरण कार्य में डामर खाली होने जा रहा था। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। Post navigation कॉलेज चलें अभियान का हुआ आयोजन हजरत शेर अली दाता (रेअ) का उर्स गुरुवार से शुरू