अलीराजपुर Live डेस्क के लिऐ ” मुकेश परमार ” की रिपोर्ट । अलीराजपुर के डान बास्को स्कूल परिसर मे अवैध रुप से एक विदेशी महिला के रहने ओर उसकी यही पर संदिग्ध मौत के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है आज शाम बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ” किशोर शाह ” के नेतृत्व मे बीजेपी के पदाधिकारीयों ने कलेक्टर एंव एसपी को ज्ञापन सौंपा जिसमे मांग की गयी है कि डान बास्को स्कूल की गतिविधि पहले से ही संदिग्ध रही है ओर विदेशी महिला का वहा आकर रहना ओर वह भी बिना किसी रिकार्ड ओर पुलिस की जानकारी के यह एक अपराध है ओर इसके लिऐ स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया जाये ओर कडी कारवाई की जाये । बीजेपी नेता किशोर शाह ने कहा किसान डान बास्को स्कूल का गुप्त एजेंडा अब सबके सामने आ गया है इसलिए सभी को सचेत रहने की जरुरत है ओर पुलिस को सख्त कारवाई की जरुरत है अन्यथा बीजेपी सडक पर उतरकर बडा आदोलन करेगी । Post navigation आँगनवाड़ी का दूषित ” सत्तु” खाने से 11 बीमार ट्रक का तिरपाल काटकर 20 कपड़े की गठानें चुरा ले गए बदमाश