इरशाद खान, बरझर ठंड के दिनों में गरीब तबकों को समाजसेवी द्वारा कम्बल बांटकर कर मदद की जा रही है। ताकि गरीब वर्ग के लोग ठंड से निजात पा सके। चशे आजाद नगर भाबरा के समाजसेवी नारायण अरोड़ा व तेरसिंग बामनिया महेंद्रा कोठार ने गरीब तबके के लोगों को ठंड से बचने के लिए बरझर कस्बे में दलित बस्ती में कम्बल बांटे। साथ ही आसपास अन्य गरीब लोगों को भी वितरित किए। करीब 200 कंबल बांटकर कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। गत वर्ष भी अरोड़ा ने कम्बल का वितरण किया था। साथ ही आजाद नगर भाबरा में भी कम्बल का वितरण किया गया। समाजसेवी नारायण अरोड़ा ने आजाद नगर भाबरा में इमरजेंसी मरीजों के लिए एम्बुलेंस भी रखी है ताकि मरीज अस्पताल टाईम पर पहुंच सके। हमेशा ही नारायण अरोड़ा ग़रीब तबकों के लिए सहयोग करते आये है । Post navigation स्वतंत्रता सेनानी परथी दादा व कलावती भूरिया की स्मृति में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया, देखिए कौन रहा विजेता तेंदूपत्ता संग्राहकों की कार्यशाला में तेंदूपत्ता बेचने और खरीदने को लेकर क्या बोले डीएफओ