अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारस सिंह भदौरिया की रिपोर्ट- जोबट के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज पुलिस विभाग द्वारा यातायात के नियमो की अहम जानकारी विद्यार्थियों को बताई गई, जिसमें थाना प्रभारी सुरेशचन्द्र मोहरे द्वारा बताया गया कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के सरकार प्रयास कर रही है। हमें सभी को वाहन संचालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार वाहन चलाएंगें तो दुर्घटनाओं भी कम होगी। वही ट्रैफिक पुलिस हेड कॉस्टेबल विजय कुमार वर्मा ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के एसआई राठौर के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार प्राचार्य प्रीतम पाल ने माना संचालन जीवेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। Post navigation शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में बनाई जाएगी जनाक्रोश रैली-धरना प्रदर्शन की रुपरेखा सर्वहित महाकल्याण एसोसिएशन की बैठक 28 को पेटलावद में