झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- जिले मे कंपनियों में लगाए गई धनराशि की वापसी हेतु कराने हेतु निवेशक एंव एजेंट ने उपभोक्ताओं के द्रारा कंपनियों मे लगाई गई राशि वापस दिलाने हेतु पूरे जिले में सर्वहित महाकल्याण एसोसिएशन गठन किया गया था। कार्यकारणी के जिलाध्यक्ष भेरूलाल बर्फा ने बताया कि जिले के बाद अब झाबुआ जिले की संपूर्र्ण तहसीलों की कार्यकारणी का गठन किया जाना है, जिसमें जो निवेशकों और एजेंटों का पैसा साईंप्रसाद, साईंप्रकाश, बीपीएन, जीएन, एचवीएन, एचबीएन, प्रझा डेयरी, श्रीराम सनसाइन हाईटेक, पीएसीएल, सहारा आदि में जिन निवेशकों ने अपना पैसा जमा करवाया है। वे समस्त एजेंट निवेशक सोमवार 28 नवंबर दोपहर 12 बजे सफलता माध्यमिक स्कूल पेटलावद में रखी गई है जिसमें समस्त निवेशक और एजेंट उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यश्र बर्फा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी निवेशक एजेंटों की समस्या की आवाज उठाने संभागीय अध्यश्र महिपालसिंह राठौर उपस्थित रहेंगे, तो सभी निवेशकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। Post navigation ट्रैफिक रुल्स की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक संविदा उपयंत्री मनोज राय उपयंत्री, उपयंत्री आशीष तिवारी को शोकॉज नोटिस जारी