झाबुआ। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार नोटबंदी के मामलें में केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के खिलाफ देशभर में कांग्रेस 28 नवंबर को जनाक्रोश रैली निकालकर धरना प्रदर्शन करेगी। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश रैली निकाल एवं धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरने को सफल बनाने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय पर 26 नवंबर शनिवार को 1 बजे रखा गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्याक्ष कलावती भूरिया एवं जिला कांग्रेस प्रवक्तां हर्ष भटट ने बताया कि इस बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता सहित जिले के समस्त पदाधिकरी, पूर्व विधायक, सभी ब्लॉक अध्ययक्ष जिले के सभी जनप्रतिनिधि, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआइ, अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्याकर्ता, सरपंच-पंच-तडवी को भी इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। Post navigation नोटबंदी के चलते सरकारी संस्थाओं में हो रही लाखों रुपए की वसूली ट्रैफिक रुल्स की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक