गौरव कटकानी, कालीदेवी —————————————- कालीदेवी से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पिलियाखदान स्थित जलाराम ढाबे के सामने झाबुआ से कालीदेवी की ओर आ रहे ट्रैक्टर ओर बाइक mp11mu5326 की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमे बाइक सवार 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों ने कालीदेवी पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही कालीदेवी थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह राठौर मय बल के साथ मौके पर पहुचे ओर एम्बुलेंस की सहायता से दोनों शव को c.h.c रामा स्थित पि.एम कक्ष में रखवाया । बाइक सवार के पास से मिले मोबाइल फ़ोन से उनके घर वालो को सूचना की गई । फिलहाल मृतकों की पूर्णरूप से पहचान नही हो पा रही है । फिलहाल कालीदेवी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है एवं जाँच की जा रही है । Post navigation कांग्रेस को जिले में बड़ा झटका; 200 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता कालीदेवी मे मेन बस स्टैंड पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा एक की मौत; दो गंभीर